फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब तस्करी का यह तरीका आपको चौंका देगा...लेकिन पुलिस के सामने एक न चली, पकड़ा 15 लाख का माल

Sun, 03 Sep 2023 05:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तस्कर शराब की तस्करी करके बिहार ले जा रहे थे। ट्रैक्टर में भूसे के अंदर से छिपाकर शराब रखे थे। लेकिन पुलिस के आगे उनकी चालाकी काम न आई। पुलिस ने 15 लाख की शराब बरामद की। 
विज्ञापन
मैनपुरी में पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा है। यह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सीओ चंद्रकेश सिंह ने बताया कि सुबह करहल थाना प्रभारी केपी सिंह को सूचना मिली कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैक्टर में गैर प्रांत की शराब लादकर तस्कर लखनऊ की ओर से आ रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस ने ट्रैक्टर रुकवाकर तलाशी ली। उसमें भूसा लदा हुआ था। भूसा हटाकर देखा गया तो उसके नीचे गैर प्रांत की शराब की कई पेटियां छिपाकर रखी गईं थीं। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार बस की टक्कर से पलटी जेसीबी, चालक की मौत; तीन लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर पर मौजूद दो तस्करों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम चमन निवासी गांव रिठाक, थाना सदर, रोहतक, हरियाणा और निक्की निवासी गांव मोही, थाना बरौदा सोनी, हरियाणा, बताया। शराब की सभी 78 पेटियों को जब्त कर लिया गया। इनकी कीमत 15 लाख बताई जा रही है। तस्करों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- गजब की धोखाधड़ी: फ्लैट मौजूद ही नहीं...आगरा के बिल्डर ने 23 लाख में दंपती को थ्री बीएचके की कर दी रजिस्ट्री
 

पूछताछ में आरोपियों ने बताा कि बिहार में शराब बंदी लागू है। इस कारण वहां शराब तस्करी कर ले जाई जाती है। वहां पर शराब बिक्री कर चार गुना तक मुनाफा मिल जाता है। इसी के चलते शराब माफिया बिहार तक शराब ले जाने के लिए जोखिम उठाते हैं। बिहार पहुंचने के बाद शराब छिपा दी जाती है। चोरी छिपे बिक्री की जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें