फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पुलिस ने लाखों की चोरी करने वाली युवती को दबोचा, कब्जे से 3.5 लाख के जेवर तो 10 लाख की नकदी बरामद

Mon, 02 Oct 2023 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 मैनपुरी में पुलिस ने लाखों की चोरी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 3.5 लाख के जेवर तो 10 लाख की नकदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक घर से करीब 13.50 लाख रुपये जेवर और नकदी लेकर गायब हुई युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3.50 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार की गई युवती को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी अशोक कुमार ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि करीब एक माह पहले पत्नी ने हाथरस के गांव जिमिसपुर निवासी बहन की बेटी शिवानी को घर के काम में हाथ बंटाने के लिए बुला लिया था। 30 सितंबर का वह लोग घर पर नहीं थे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन


इस दौरान शिवानी 10 जोड़ी कंगन, चार चूड़ियां, सात चेन, एक टीका, तीन जोड़ी कान के झाले, तीन मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, 10 जोड़ी पायल, कमरबंद एक मोबाइल और 3.50 लाख रुपये की नकदी सहित करीब 13.50 लाख के जेवर नकदी लेकर गायब हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: लाइनमैन ही निकला ट्रांसफार्मर चोर, भागते समय ग्रामीणों ने देख लिया; मुकदमा दर्ज

सोमवार को पुलिस की टीम ने आरोपी युवती शिवानी को जनपद एटा के निधौली कला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चुराए गए 13.50 लाख रुपये के जेवर आदि बरामद हुए। शिवानी को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें