फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पात्राें को राशन न दिया तो होगा अनुबंध निरस्त’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एसडीएम का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेवर। कस्बे में अधिकांश राशन डीलर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में नाम होने के बाद भी राशन नहीं दे रहे हैं। कार्ड धारकों ने एसडीएम से शिकायत की। शिकायत पर बुधवार को एसडीएम ने बेवर पहुंचकर राशन की दुकान का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि यदि पात्रों को राशन न दिया तो अनुबंध पत्र निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में कई राशन कार्ड धारक आए दिन राशन डीलरों पर राशन न देने का आरोप लगाते हैं। कहीं घटतौली तो कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लिए जाने की शिकायत करते हैं। कार्ड धारक मुन्नी देवी ने बताया कि उनका नाम एनएफएसए की सूची में है। इसके बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया।
शिकायतों पर बुधवार को एसडीएम भोगांव विजय प्रताप कसबा में पहुंचे। वह सबसे पहले मोहल्ला काजीटोला स्थित अर्चना गुप्ता की राशन की दुकान पर पहुंचे। वहां ग्राहकों से जानकारी जुटाई। राशन डीलर का स्टॉक चेक किया। वहां एसडीएम को कार्ड धारक गोविंद कुमार ने बताया कि पिछले माह उन्हें राशन ही नहीं दिया गया। माया देवी ने बताया कि दो माह से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। दुकान पर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी जाती। एसडीएम ने राशन कार्ड धारक अख्तर, रामचंद्र, सुशील कुमार, विनोद, रामनरेश आदि से जानकारी जुटाई। एसडीएम ने कहा कि कार्ड धारकों को राशन समय से उपलब्ध कराया जाए। पुन: शिकायत पर अनुबंध पत्र निरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें