फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बदहाल पार्कों में कहां टहलें

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
A pile of dirt in parks - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर क्षेत्र मेें कुछ देर सुकू न से गुजारने के लिए अधिकांश कालोनियों में पार्क बनाए गए हैं। पालिका की अनदेखी और स्थानीय निवासियों की उपेक्षा के चलते अधिकांश पार्क बदहाली के शिकार हैं। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो दर्जन से अधिक पार्कों में जहां गंदगी के ढेर जमा हैं तो कुछ पशुओं का बसेरा बने हैं।
विज्ञापन

नगर के करहल चौराहा के समीप स्थित अवंतीबाई पार्क के किनारे दुकानदार फड़ लगाए नजर आते हैं। पार्क के समीप गंदगी के चलते लोग परेशान हैं। स्थानीय लोग यहां आने से कतराते हैं। पार्क के अंदर पशु बंधे रहते हैं। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित पार्काें में से अधिकांश पार्क अब बदहाल हैं। कुछ वर्ष पूर्व हरे भरे पेड़ पौधे इन पार्कों में हुआ करते थे। आज अनदेखी के चलते यहां लोग पशुओं को बांध रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अब सड़क पर ही टहल लेते हैं। पहले पार्क में घंटों बैठा करते थे। योगा आदि भी पार्क में ही करते थे।
नगर के मदार दरवाजा स्थित महाराजा तेज सिंह पार्क के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका ने काफी जोरशोर से काम शुरू कराया, लेकिन यह बीच में ही रुक गया। स्थानीय निवासी मयूर चतुर्वेदी ने बताया कि सुंदरीकरण के नाम पर पार्क के चारों ओर बनी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया। अब पार्क के हालात देखकर कोई भी यहां आना पसंद नहीं करता। चारों ओर खुले हुए नालों से उठने वाली दुर्गंध और नालों की गंदगी से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। नगर में आवास विकास, करहल रोड, देवी रोड के अलावा अन्य स्थानों पर ऐसे कई पार्क हैं जो पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते दुर्दशा का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह पार्क के सुंदरीकरण का काम कार्यदायी संस्था सीएनडीएस कर रही है। कार्य क्यों रोका गया वह इसकी जानकारी करेंगी। वहीं अवंतीबाई पार्क और इंदिरा पार्क का टेंडर हुआ है। जल्द ही दोनों का सुंदरीकरण शुरू करा दिया जाएगा। वहीं अन्य पार्कों के सुंदरीकरण के लिए भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

साधना गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें