फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन मनुष्य के जीवन के लिए जरूरी

Sun, 05 Jun 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बालवन कार्यक्रम के तहत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वावधान में संत विवेकानंद हायर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल करहल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठी का शुभारंभ प्रभागीय निदेशक सिद्धार्थ कुमार अंबेडकर ने किया।  
विज्ञापन


प्रभागीय निदेशक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि आक्सीजन मनुष्य के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसके बिना जीवन असंभव है। फिर भी हम परिणाम की चिंता किए बिना पेड़ों को काटते चले जा रहे है। जिस कारण आक्सीजन की कमी तो हुई है साथ ही संतुलन सबसे अधिक बिगड़ गया है। उन्होेंने कहा कि जुलाई माह में सभी के सहयोग से विभाग पूरे जिले में 779000 पौधों का रोपड़ करेगा। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत करहल चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ तो अवश्य लगाना चाहिए। 
एडीआईओएस विजयपाल सिंह ने विद्यालय प्रांगण में हरे-भरे बालवन को देखकर बच्चों की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि प्राकृतिक असंतुलन को ठीक करने के लिए सभी को प्रयास करना पड़ेगा। इस मौके पर सतीश कुमार, यदुवीर नारायण दुबे, रघुवीर यादव, जिला समन्वयक डीडी रिखारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें