फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में रहा देहात क्षेत्र

Tue, 24 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
उड़े होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली विभाग के दावों की पोल खोल दी। देहात तो दूर शहरी क्षेत्र में भी अंधेरा छा गया। देहात क्षेत्र में तो पूरी रात बिजली नहीं आई। शहरी क्षेत्र में रुक रुककर बिजली आती-जाती रही। जिससे पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कई जगह होर्डिंग और पेड़ टूट गए। शहरी क्षेत्र में दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो देहात क्षेत्र में कर्मचारी शाम तक आपूर्ति सुचारु करने में लगे थे।
विज्ञापन


 आंधी से शहर में जगह जगह खंभे और तार टूट गए। हालांकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली मगर बिजली विभाग को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई गई है। देहात क्षेत्र के कई हिस्सों में शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का बुरा हाल रहा। शहरी क्षेत्र में तो सुबह 11 बजे तक कुछ हिस्सों में आपूर्ति सुचारु करा दी गई कुछ में टीम काम में लगी रहीं। देहात के उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेते रहे लेकिन उनको संतोषजनक जवाब ही नहीं मिले। शहर क्षेत्र में बिजली की गड़बड़ी के चलते पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई। मंगलवार सुबह लोग हैंडपंप पर जमा हो गए। बेवर क्षेत्र में रात भर बिजली ही नहीं आई। बिजली कब आएगी इसकी जानकारी कर्मचारी और अधिकारी नहीं दे सके। भोगांव, सुल्तानगंज, किशनी, कुसमरा, घिरोर, कुरावली, औंछा, बरनाहल, कुर्रा क्षेत्र में अधिक नुकसान की संभावना जताई जा रही है। कचहरी परिसर के अलावा बाजारों में सड़क किनारे लगे होर्डिंग सड़कों पर आ गिरे।  

पेड़ गिरने से यातायात बाधित
सोमवार रात आई आंधी इतनी तेज थी कि पेड़ भी टूट गए। इन पेड़ों के गिरने से यातायात भी बाधित हुआ। राहगीरों और लोगों ने अधिकांश स्थानों पर खुद ही प्रयास करके पेड़ हटवा दिए। हालांकि पेड़ गिरने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित
बिजली के कारण शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मंगलवार सुबह नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र के कई हिस्सों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को हैंडपंप और सबमर्सिबल चलाने के लिए जेनरेटरों का सहारा लेना पड़ा। 

क्षति का आंकलन करने से पहले आपूर्ति सुचारु की गई है। विभाग की कई टीम क्षेत्र में लाइन सही करने में लगी हैं। टूटे खंभे बदलवाने में समय लगेगा लेकिन आपूर्ति देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे फीडरों से क्षेत्र को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 33 फीडरों पर आपूर्ति चालू करा दी गई है। सात फीडरों पर काम चल रहा है। जहां खंभे टूटे हैं शीघ्र ही बदलवाए जाएंगे। 
विज्ञापन

 - एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें