फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

Fri, 29 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
लापरवाही लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र गांव अंजनी में विकास योजनाओं में अव्यवस्था देख डीएम नाराज हुए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र ग्राम अंजनी में 38 लाख रुपये की लागत से बनी 900 मीटर सीसी रोड की खराब गुणवत्ता देख जिलाधिकारी लोकेश एम का पारा चढ़ गया। उन्होंने ठेकेदार सर्वेश यादव को ब्लैक लिस्टेड करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराये जा रहे है, अवर अभियंता निरीक्षण भी नहीं कर रहे हैं। नालियों का निर्माण ही नहीं कराया गया है, सीसी रोड बनाते समय प्लास्टिक सीट भी नहीं लगाई है। जिलाधिकारी ने अवर अभियंता प्रदीप कुमार यादव के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने उप निदेशक मण्डी को निर्देश दिए वह सभी जनेश्वर मिश्र गांव में निर्माणाधीन सीसी रोड को रोक दें जब तक कार्यों की गुणवत्ता न सुधरे, किसी का भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन

ग्राम में मिली गंदगी पर असंतोष जताया। जिला पंचायतराज अधिकरी को आदेश दिए वह सफाई कर्मियों पर लगाम कसें और नियमित रूप से सफाई कराएं। उन्होंने ग्राम के सार्वजनिक रास्तों पर अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश उप जिलाधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें