फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: छह महीने पहले डोली में विदा की थी बिटिया, अब अर्थी में देखी लाश... तो चीख उठे घरवाले; कही ये बात

Sat, 31 Aug 2024 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

छह महीने पहले जिस बिटिया को डोली में विदा किया था। उसकी मौत हो गई। घरवालों ने लाश देखी तो चीख उठे। बोले-ससुराली बहुत प्रताड़ित करते थे...
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। मायके पक्ष की ओर दहेज में कार न मिलने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नूरमपुर की है। मूल रूप से जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी कांती देवी ने पुत्री सुकीर्ति उर्फ ज्योती की शादी 28 फरवरी 2024 को थाना क्षेत्र के गांव नूरमपुर निवासी वनवारी लाल के साथ की थी। 

Trending Videos

शनिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि पुत्री ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी होने के बाद वह बेटी की ससुराल नूरमपुर पहुंची तो बेटी का शव देख चीख निकल गई। कांती देवी ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद ससुरालीजन कार की मांग को लेकर पुत्री को ताने देने लगे। 
 

ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करते हुए मायके से कार लाने को लेकर दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे पीटते थे। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुरालीजन हरकत से बाज नहीं आए। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पति बनवारी लाल, सास वेगवती, जेठ विनीश कुमार, देवर सतेंद्र कुमार, दुर्लभ सिंह, ननद सन्नो, खुशबू और कोमल ने पुत्री की हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका कर भाग गए। 
 
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें