फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जर्जर भवन स्वामियों को नगर पालिका ने थमाए नोटिस

विज्ञापन
फोटो 36 मोहल्ला चौथियाना में जर्जर भवन का निरीक्षण करते टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जर्जर भवनों और सरकारी कार्यालयों पर अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान का असर दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने जर्जर भवनों की जांच के लिए टीम का गठन किया है। टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कई जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने देवी रोड, मिश्राना, सौतियाना, चौथियाना सहित कई इलाकों में पहुंचकर जर्जर भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऐसे भवनों को चिह्नित किया गया, जो लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। इसके बाद संबंधित भवन स्वामियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए। ईओ बुद्धिप्रकाश ने बताया कि गठित टीम शहर के सभी जर्जर भवनों का सर्वे करेगी जो भवन अत्यधिक जर्जर पाए जाएंगे, उनके स्वामियों को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जर्जर भवनों से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए अभियान चलाकर ऐसे भवनों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

फोटो 36 मोहल्ला चौथियाना में जर्जर भवन का निरीक्षण करते टीम के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें