फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 137 जन-सेवा केंद्रों की आईडी ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर डीएम ने 137 जन-सुविधा केंद्रों की आईडी को ब्लॉक करने के आदेश दिया। कहा कि जन सुविधा केंद्रों की लापरवाही से जनपद की प्रदेश स्तर पर रैंक प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिले की सीएससी पर फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में कार्य चल रहा है। इसकी समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि करीब 137 सीएससी इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ई-गर्वनेंस इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कहा कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले जन-सेवा केंद्र संचालकों की लॉगिन आईडी तत्काल ब्लॉक करें।
यह भी आदेश दिया गया कि बिना संज्ञान के इन आईडी को दोबारा न खोला जाए। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने भी फार्मर रजिस्ट्री में रुचि न लेने वाले कई संचालकों की आईडी ब्लॉक करने के निर्देश दिए। ये संचालक बरनाहल, बेवर, भोगांव, घिरोर, जागीर, करहल, किशनी और कुरावली विकास खंडों से थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें