फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कलेजे का टुकड़ा पाने को थाने पहुंची मां... ससुरालीजन से बेटा दिलाने की लगाई गुहार

Sun, 19 Nov 2023 04:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कलेजे का टुकड़ा पाने को मां थाने पहुंची। ससुरालीजन से बेटा दिलाने की गुहार लगाई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
child demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला से ससुरालीजन ने कलेजे का टुकड़ा दूर कर दिया। अब पीड़ित बेटे को वापस दिलाने के लिए थाने में पुलिस से गुहार लगा रही है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी प्रीती ने रविवार को थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस को बताया कि ससुरालीजन से मतभेद के चलते कुछ महीने पहले से वह अपने मायके थाना किशनी क्षेत्र के कश्यप नगर में रह रही हैं। दो दिन पहले पति राहुल अपने पिता के साथ घर पर आए और बच्चे को खिलाने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- Etah: जब भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पकड़ा ब्रश... जुट गए सामुदायिक शौचालय की सफाई में, लोगों ने सराहा
विज्ञापन


बच्चे को खिलाने के बहाने वह लोग अपने साथ लेकर चले गए। जब काफी देर तक नहीं आए तो वह बेटे को लेने के लिए ससुराल पहुंची। जब एक वर्षीय बेटे को लौटाने के लिए कहा तो पति और ससुर ने साफ मना कर दिया। गाली गलौज करते हुए उसे मोहल्ला मिरकिचिया स्थित ससुराल से भगा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: कालिंदी एक्सप्रेस से कटा युवक, कोसमा स्टेशन के पास हुआ हादसा; ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान

साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने गुहार लगाई कि उसे कलेजे का टुकड़ा वापस दिलाया जाए। वह बच्चे के बिना नहीं रह सकती। एक साल का पुत्र भी अभी उसके बिना नहीं रह पाएगा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें