फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भैया दूज पर मायके गई मां, लापता हो गई किशोरी

Wed, 11 Nov 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। भैया दूज पर मां जब मायके गई तो नाबालिग पुत्री भी घर से लापता हो गई। परिजन, ने एक युवक पर पुत्री को दूसरी बार ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी व किशोरी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बुधवार को अपने मायके भाई को तिलक करने गई थी, घर में नाबालिग पुत्री थी। जब परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। इसी बीच किशोरी लापता हो गई। परिजन ने काफी तलाश किया, मगर किशोरी का कहीं भी पता नहीं लग सका। पता चला कि किशोरी को पास के ही गांव का रहने वाला एक युवक अपने साथ लेकर गया है। युवक पहले भी किशोरी को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में घर पर दबिश दी, मगर आरोपी वहां नहीं मिला। सीओ आरके द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही किशोरी को ढूंढ कर परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें