फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में काव्या ने मारी बाजी

Sun, 06 Mar 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मेहंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। जतन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र खरगजीत नगर पर एक वर्षीय नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में युवतियों और महिलाओं ने अपनी हथेलियों पर आकर्षक मेंहदी सजा रखी थी। निर्णायक मंडल भी यह तय नहीं कर पा रहा था कि वह किसकी मेंहदी को अच्छा न बताए। निर्णायक
मंडल में शामिल सुनीता गुप्ता और रीता गुप्ता ने काव्या गुप्ता को प्रथम घोषित किया। इसके साथ ही गरिमा द्वितीय और शबनम तृतीय रहीं। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ करते हुए संयोजिका सुमन पालीवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवतियों और महिलाओं की प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर कीर्ति राजपूत, अनामिका, संगीता गुप्ता, नीलू, रीता प्रजापति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें