फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी बंद रखा सराफा बाजार

Tue, 05 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायियों ने मंगलवार को भी बाजार बंद रखा। सराफा संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन भी किया। कहा कि जब तक केंद्र सरकार निर्णय को वापस नहीं लेती बाजार बंद रखा जाएगा। 
विज्ञापन

मंगलवार को मैनपुरी में सराफा व्यवसायियों ने नगर के संता-बसंता चौराहा पर बैठक कर कहा कि केंद्र सरकार को ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी समाप्त करनी चाहिए। आशीष वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी से सराफा व्यवसायियों का कारोबार चौपट हो रहा है। नवीन सराफ ने कहा कि महंगाई के चलते लोग वैसे ही स्वर्ण आभूषणों पर अधिक खर्चा नहीं करते। ऐसे में एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाकर सरकार ने सराफा कारोबारियों का धंधा चौपट करने का काम किया है। जब तक सरकार इसे वापस नहंी लेती उनका आंदोलन जारी रहेगा। बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करने वालों में अंकुर वर्मा, राजवीर सिंह, राजीव गुप्ता, श्रीपाल सिंह, पंकज वर्मा, सुमित वर्मा, गोविंद वर्मा, लव वर्मा, शिवम वर्मा, इंदू मिश्रा, राजेंद्र वर्मा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें