फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीएम लोकेश एम ने संभाला पदभार

Tue, 05 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पदभार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी लोकेश एम ने मंगलवार कोे विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे वर्ष 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हं।ै इससे पूर्व वह जिला कौशांबी, अमरोहा, गाजीपुर, एटा, कुशीनगर में जिलाधिकारी के पद पर रह कर चुके हैं। 
विज्ञापन


चार्ज ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात में उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि तहसील, समाधान दिवसों पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराया जाएगा। जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। जिलाधिकारी ने पत्रकारों कहा कि कानून व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाना भी प्राथमिकता में होगा। संचालित विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति प्रदान कर पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण कराने के प्रयास किए जाएंगे। शहर, कसबों, ग्रामों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी सूर्यमणि लाल चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाह, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, किशनी, घिरोर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें