फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में बड़ी वारदात, महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 12 Sep 2025 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या किसने और क्यों की इस बात की अभी जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
महिला प्रधान के ससुर की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जोराई प्रेमपुर में बृहस्पतिवार देर शाम खेत पर टहलने गए डुडवा की महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध कुछ देर पहले ही खाना खाकर घर से टहलने निकले थे। सूचना पर एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कुर्रा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुडवा की वर्तमान ग्राम प्रधान मीना देवी के ससुर 55 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव निवासी गांव जोराई प्रेमपुर शाम करीब 7:30 बजे खाना खाने के बाद टहलने से घर से निकले थे। उनके घर से निकलने के कुछ देर बाद ही परिजन ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। भयभीत परिजन खेत की ओर गए तो देखा कि चंद्र प्रकाश लहूलुहान हालत में पडे़ हैं। उनकी जांघ में गोली लगी थी।

आनन फानन परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद एसपी ग्रामीण राहुल मिठास पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। बताया कि पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी, हालांकि शुक्रवार सुबह तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें