फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सांस लेने में दिक्कत सेे दो मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से जिले के लोगों को सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन इसके बाद भी जिले में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया। 20 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। इनमें से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 855 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही अस्थमा और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या अधिक रही। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी शिव बालकराम (80) को सांस लेने में दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुबे कंपाउंड निवासी प्रदीप दुबे (65) को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें