फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाद बीज के गोदाम से लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा में मैनपुरी मार्ग पर स्थित खाद बीज के गोदाम का जंगला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। चोर लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के गांव मदनपुर निवासी संदीप कुमार का कस्बा में मैनपुरी मार्ग पर हरीओम ट्रेडर्स के नाम से खाद बीज का गोदाम है। शनिवार की सुबह जब गोदाम पर पहुंचे तो देखा कि जंगला टूटा हुआ था। शटर खोला तो अंदर रखी बोरियां चोरी हो गई थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित ने बताया कि चोर मक्का के बीज की बोरियां, जिनकी कीमत चार लाख रुपये से अधिक है, चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने खुलासे का प्रयास शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें