फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उड़ान प्रेरणा कैंटीन देगी स्वाद के साथ सम्मान और आजीविका का साधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला प्रशासन की मदद से जिला महिला अस्पताल में उड़ान प्रेरणा कैंटीन शुरू की गई है। शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस कैंटीन का शुभारंभ फीता काटकर किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस कैंटीन से एक तरफ जहां जरूरतमंदों को भोजन का स्वाद मिलेगा वहीं समूह की महिलाओं को सम्मान और आजीविका का साधन प्राप्त होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और सीडीओ नेहा बंधु के प्रयास से समूह की महिलाओं को आजीविका के साधन देने के लिए जिला महिला अस्पताल में उड़ान प्रेरणा कैंटीन स्थापित की गई है। सीडीओ नेहा बंधु ने बताया कि इस कैंटीन पर एक समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। इस कैंटीन की मदद से जिला अस्पताल के मरीजों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही इस कैंटीन पर डॉक्टर, स्टाफ के साथ ही शहर आने वाले अन्य लोग भी सस्ती दर पर नाश्ता और भोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें