फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गिर रहा है भूमिगत जलस्तर, हैंडपंप के साथ नलकूप भी छोड़ रहे पानी

विज्ञापन
फोटो 21 शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में रिबोर के लिए चिन्हित हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले का गिरता जलस्तर गर्मियों में जिले के लोगों की समस्याओं को बढ़ाता जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के हैंडपंप के साथ नलकूप भी रिबोर की स्थिति में पहुंच रहे हैं। शहर के 80 हैंडपंप और दो नलकूप पानी छोड़ गए हैं। नगर पालिका प्रशासन ने इनके रिबोर की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की मानें तो हर साल शहर के नलकूप और हैंडपंप के भूमिगत जल का स्तर 3 से 4 फुट नीचे चला जाता है। गर्मियों में यह दिक्कत और बढ़ रही है। अवर अभियंता जलकल पूरन सिंह ने बताया कि शहर के करीब 80 हैंडपंप रिबोर की स्थिति में पहुंच गए हैं। इनके रिबोर का प्रस्ताव पास कर कार्य भी शुरू करा दिया है। उन्होंने बताया कि शहर के दो नलकूप भी जल स्तर नीचे गिरने के कारण रिबोर की स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में करीब 50 हैंडपंप के रिबोर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शेष 30 नलकूप के रिबोर का कार्य बाद में कराया जाएगा।

इन नलकूपों के रिबोर के लिए पास हुआ प्रस्ताव
शहर के मोहल्ला मंडी मोतीगंज और करहल चौराहा स्थित वाटर वर्क्स के नलकूप जलस्तर गिरने के कारण रिबोर की स्थिति में पहुंच गए हैं। नगर पालिका बोर्ड ने इनके रिबोर का प्रस्ताव पास कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों नलकूप के रिबोर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पानी की समस्या दूर करने के लिए आठ टैंकर रिजर्व में
गर्मी के मौसम में शहर के किसी भी मोहल्ले में पानी की किल्लत न हो इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने आठ टैंकर रिजर्व में रखे हैं। जेई जलकल पूरन सिंह ने बताया कि यदि किसी भी मोहल्ले में पानी की दिक्कत आती है तो वहां के लोगों की मांग पर वहां टैंकर भेजकर सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आठ टैंकर रिजर्व में रखे गए हैं। चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि मांग होने के 15 मिनट के अंदर पानी की सप्लाई संबंधित क्षेत्र में उपलब्ध कराएं।

गर्मी के मौसम में शहर के लोगों के सामने पानी की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। खराब हैंडपंप 24 घंटे में सही कराए जा रहे हैं। वहीं, रिबोर की स्थिति में आने वालों का रिबोर कराया जा रहा है। दो नलकूप पानी छोड़ गए हैं उनके रिबोर के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। - बुद्धिप्रकाश, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें