फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जनगणना प्रशिक्षण में टेट अनिवार्यता का विरोध

विज्ञापन
फोटो 15 टेट अनिवार्यता का विरोध कर नारेबाजी करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
घिरोर। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान निजी स्कूल में मंगलवार को शिक्षकों ने आंदोलन किया। जनगणना के प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचे शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर टेट अनिवार्यता का विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि 25- 26 वर्षों की सेवा देने के बाद शिक्षकों की योग्यता का आंकलन करना नैसर्गिक न्याय के विपरीत है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य के नेतृत्व में विरोध कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं ने टीईटी की अनिवार्यता वापस लो के नारे लगाए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर न चेती तो भविष्य में इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगताना पड़ेगा। ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि अगर शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य है तो बाकी विभाग के सारे अधिकारी और कर्मचारी इस प्रकार की परीक्षा से वंचित क्यों हैं। उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बेसिक शिक्षकों पर नित नए परीक्षण करके शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने पर आमादा है। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। सुरेंद्र सिंह, अजय यादव, अजीत कुमार, स्वाति अग्रवाल, कल्पना यादव, गीता यादव, पूनम गौतम, प्रदीप कुमार, चित्र गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें