फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किसान आयोग का गठन नहीं किया गया तो छेड़ा जाएगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की किसान पंचायत जिले के सीमावर्ती गांव नगला मान्धाता में हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही किसान आयोग का गठन नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान हर फसल पर खाद, बीज, सिंचाई के लिए बिजली और पानी को परेशान होता है। समितियों पर खाद नहीं पहुंचती है। बाजार में खाद की कालाबाजारी होती है। किसानों को मनमाने तरीके से बिजली के बिल भेजे जाते हैंं। रजबहों और माइनरों की सही तरीके से साफ सफाई नहीं होने से खंदी लगने पर किसानों के खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न होकर नष्ट हाे जाती हैं। किसान हमेशा परेशान होता है। किसानों से संबंधित सरकारी बैठकों में किसान प्रतिनिधियों को बुलाना चाहिए। अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। आयोजक सुनील प्रधान, अतुल ठाकुर, बीके सिंह, नीलेश यादव, पूजा यादव, संतोषी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें