मैनपुरी। सर्दी की वजह से जहां लोगों का दिन में भी घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, शहर में कुछ लोगों को यह सर्द रातें खुले में सड़क किनारे एक कंबल के सहारे बितानी पड़ रही हैं। प्रशासन की ओर से बस स्टैंड, शृंगार नगर और जिला अस्पताल में रैन बसेरे बनाए गए हैं। कई जगह अलाव जलाने की बात भी कही जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ मिले तो उसे रैन बसेरे में पहुंचाएं। उसके बावजूद यह तस्वीर बदल नहीं रही है। कोई सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे सो रहा है तो कोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के लिए खुले में बैठे हुए हैं। दृश्य 1
आगरा बाईपास रोड
समय रात 11:17
रेलवे स्टेशन के पास आगरा बाईपास रोड पर सड़क किनारे तीन लोग कंबल ओढ़ कर, बंद दुकानों के बाहर सो रहे हैं। तेज ठंड और कोहरे के बीच इन लोगों को रैन बसेरे नहीं, बल्कि सिर्फ अपने साथ लाए हुए इन कंबलों का ही सहारा है।
-
दृश्य 2
मैनपुरी रेलवे स्टेशन
समय रात 11:29
मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस का इंतजार कर रही महिला और एक बच्ची खुले आसमान के नीचे बेंच पर कंबल ओढ़ कर बैठे हुए हैं। बच्ची मोबाइल चला रही है और महिला उसे देख रही है। दोनों एक दूसरे को सर्दी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
दृश्य 3
रेलवे स्टेशन
समय रात 11:24
मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस के आने का समय रात्रि 11:25 का है, लेकिन ट्रेन समय पर न आने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कोई यात्री प्रतीक्षालय नहीं है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर बरामदे में ही सर्दी के बीच ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
दृश्य 4
आगरा बाईपास रोड
समय रात 11:41
आम लोगों के साथ जानवर भी ठंड से परेशान हैं। आगरा बाईपास रोड पर एक बुजुर्ग महिला एक बच्ची के साथ कंबल ओढ़ कर सो रही है। राह चलते एक कुत्ते ने जब देखा तो वह भी इस कंबल में आकर दुपक गया, महिला बच्ची और जानवर सभी अपने आप को ठंड से बचाते दिख रहे हैं।
वर्जन
लोगों की सुविधा के लिए शहर में तीन स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं। लोग यहां आकर रात बिता सकते हैं। वहीं संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में बाहर सोता हुआ ना मिले। ऐसे लोगों को तत्काल रैन बसेरे में पहुंचाया जाए।
- श्याम लता आनंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व
फोटो 30 आगरा बाईपास रोड किनारे सोते लोग। संवाद- फोटो : रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से बाहर निकलते यात्री।
फोटो 30 आगरा बाईपास रोड किनारे सोते लोग। संवाद- फोटो : रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से बाहर निकलते यात्री।