फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

विज्ञापन
फोट29 मृतक गिरीश चंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र में डांडी भट्ठा के पास शुक्रवार शाम डंपर की चपेट में आकर ऑटो सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा है।थाना क्षेत्र के गांव गुबरैया समान निवासी 53 वर्षीय गिरीश सिंह कस्बा कुसमरा स्थित मकान में पत्नी हेमलता व परिजन के साथ रह रहे थे। वहीं पर मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। शुक्रवार को धूप निकलने पर वह पत्नी के साथ गांव चले गए थे। वह किशनी बस स्टैंड पर कुसमरा जाने के लिए ऑटो पर सवार हुए, पॉलीटेक्निक विद्यालय के सामने कुसमरा की आ रहे डंपर ने ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे में गिरीश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो सवार जावित्री देवी निवासी नगला श्याम गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे में गिरीश चंद्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस टक्कर मारने के बाद भागे डंपर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें