फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत से गुस्साए परिजन, लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो 7 जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ व थाना प्रभारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
भोगांव। बाइक की टक्कर लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, परिजन ने बंटवारे की रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए संकिसा पुल पर शव रख कर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक मार्ग का आवागमन बंद रहा, सीओ भोगांव और फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाया, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

संकिसा पुल पर शुक्रवार को जाम की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव राम कृष्ण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, उधर जनपद फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना पुलिस भी आ गई। जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। जानकारी करने पर जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव शयोगनपुर निवासी रेखा देवी ने बताया कि पति कौशलेंद्र उर्फ कल्पेंद्र मोबाइल टावर पर टेक्निशियन थे। वह भोगांव क्षेत्र के रकरी में तैनात थे। 11 अप्रैल को बंटवारे को परिवार के ही लोगों से विवाद हुआ था, तब परिवार के उमेश चंद्र और हरिनाम ने पति को धमकी दी थी। उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे पति जब जसराजपुर स्थित बीबीएस एकेडमी के पास संकिसा पुल पर पहुंचे, तभी उन्हें रोक कर पिटाई की गई। बाइक से टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कानपुर में उपचार चल रहा था, 16 अप्रैल को पति की मौत हो गई, रेखा ने बताया कि पति ने घायल अवस्था में बताया था कि यह हादसा नहीं बल्कि उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। जब तक पति को मारने वालों पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं करेगी, वह लोग जाम नहीं खोलेंगे। काफी देर समझाने के बाद प्राथमिकी दर्ज होने के आश्वासन पर आक्रोशित परिजन व ग्रामीण मान गए। भोगांव थाने में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

तीन घंटे तक मार्ग रहा अवरुद्ध
संकिसा मार्ग पर परिजन के विरोध की वजह से काफी देर तक आवागमन रुका रहा। इससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन करीब तीन घंटे तक जाम में फसे रहे। फरुर्खाबाद और भोगांव पुलिस ने परिजन को समझाया तो करीब तीन घंटे बाद जाम खुला और आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
फर्रखाबाद के रहने वाले युवक की मौत के मामले में परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर विधिक कार्रवाई करेगी।
रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव।

फोटो 7 जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ व थाना प्रभारी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें