फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेटे की शादी से पहले पिता की हुई मौत, छाया मातम

विज्ञापन
फोटो 52 देवेंद्र सिंह राजपूत का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। बेटे की शादी से 12 दिन पहले ही बृहस्पतिवार को गांव ललूपुर के रहने वाले पिता की मौत हो गई, बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, शुक्रवार को पुत्र का तिलक कार्यक्रम था, घटना के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर के रहने वाले 62 वर्षीय देवेंद्र सिंह एक निजी स्कूल का संचालन कर रहे थे। उन्होंने अपने बेटे संगम राजपूत की शादी गाजियाबाद में तय कर ली थी, 27 अप्रैल को बेटे की बरात जानी थी, घर में खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियां चल रही थीं। बीते बुधवार की शाम को वह जब बेटे की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे थे, तभी ईशन नदी पुल पर किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
वहां बृहस्पतिवार को देवेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, मौत की खबर के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचा, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को पुत्र के तिलक का कार्यक्रम था।
विज्ञापन

-
पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
सड़क हादसे में जान गवाने वाले देवेंद्र सिंह का भरा पूरा परिवार है, ग्रामीणों की माने तो बेहद सीधे व्यक्ति थे, जिस वजह से गांव के लोग उनका बहुत सम्मान करते थे। उनकी दो बेटियां बड़ी बेटी शालू राजपूत औरैया में डॉक्टर और दूसरी रेनू प्रोफेसर है। बड़े बेटे संगम की उन्होंने शादी तय कर दी थी। छोटा बेटा अभी पढाई कर रहा है। देवेंद्र सिंह की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहीं होगा तिलक कार्यक्रम, चल रही बात
देवेंद्र सिंह की मौत की खबर सुन कर पुत्र के ससुराल पक्ष के लोग भी आ गए। गम के माहौल के बीच तय हुआ कि शुक्रवार को तिलक का कार्यक्रम नहीं होग। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्ष के लोगों के बीच अगली तारीख तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें