फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी ने ले ली जान: मैनपुरी में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा लोडर, चालक की मौत जबकि तीन की हालत नाजुक

Tue, 26 Sep 2023 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में हाईवे पर अनियंत्रित होकर लोडर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली है। 
विज्ञापन
मैनपुरी में नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त लोडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की देर रात नेशनल हाईवे पर चालक को झपकी आने से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही गाड़ी को एक किनारे करवाया।  

विज्ञापन


हादसा कुरावली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ। यहां सोमवार की देर रात भोगांव की ओर से एक लोडर हाथरस जा रहा था। रात करीब दो बजे चालक अलवर (40) निवासी नगला विहारी थाना सिकदंराऊ हाथरस को झपकी आ गई। झपकी आने के बाद लोडर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद हाईवे से नीचे गड्डे में पलट गया। 

यह भी पढ़ेंः- कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट: फेसबुक पर पहले हरलीन फिर प्रीती से दोस्ती, यूं देने लगा सेना की खुफिया जानकारी
विज्ञापन


हादसे में चालक अलवर, आरिफ निवासी धनवाद थाना निधौली जनपद एटा, शिवराजी निवासी नगला विहारी थाना सिकंदराराऊ घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास राहगीर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन

घायल आरिफ और शिवराजी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चालक अलवर केबिन में फंसा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बबाद हाइड्रा की मदद से बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा गया। कुछ देर उपचार के बाद चालक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें