फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युवा आज से बन सकेंगे मतदाता, पंजीकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
फोटो13श्रीगणेश इंटर कॉलेज में मतदाता पंजीकरण अ​भियान के शुभारंभ के मौके पर मौजूद डीएम,एडीएम व
विज्ञापन
कासगंज। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इसके अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि मताधिकार देश के प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। जो युवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार का कोई पात्र सदस्य मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया है तो इसकी जानकारी संबंधित बीएलओ को अवश्य दें।
उपजिलानिर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरण सही होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को फार्म 6 भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें