फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 24 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 16 श्रीराम कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीराम कथा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीराम कथा एवं अष्टोतरशत् रुद्राभिषेक का बुधवार को शुभारंभ हो गया। पंजाबी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ आचार्य भार्गव मुनीष महाराज ने भगवान का पूजन कराकर किया। आचार्य ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी महाराज के स्वरुपों की आरती उतारी। कलश यात्रा पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, अवध नगर, खरगजीत नगर आदि मार्गों से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा में 251 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर भगवान के भजन गुनगुनाती चल रही थीं।
इस दौरान कलश यात्रा संयोजक राधारानी दुबे, मंजूषा चौहान, रजनी तिवारी, प्रज्ञा सक्सेना, अवध बिहारी पांडेय, अमित राय, वैद्य संजीव मिश्रा, सुरेशचंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू, घनश्याम दास गुप्ता, मनीष तापड़िया, कौशलेंद्र दीक्षित, दीपक गुप्ता, चिराग मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





कथा के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीराम कथा एवं अष्टोतरशत् रुद्राभिषेक के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। अवध बिहारी पांडेय ने बताया कि आगरा मंडल में पहली बार अष्टोतरशत रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भगवान शिव के द्वादश ज्योर्तिलिंग की वेदियां स्थापित की गईं हैं। रुद्राभिषेक 2 जनवरी तक जारी रहेगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें