फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ 31 कुंडीय हवन शुरू

Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार को अखिल भारतीय दुर्गा परिवार की ओर से मां दुर्गा की 151 कलश की शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई फलाहारी आश्रम नगरिया बाईपास पर संपन्न हुई। 
विज्ञापन


गुरुवार को मां दुर्गा की 151 कलश यात्रा करहल रोड स्थित मोहल्ला लोहाई से निकाली गई। शोभायात्रा शुभारंभ से पहले दयालु जी महाराज ने मां दुर्गा की आरती की। इसके बाद शोभायात्रा नगर के बड़ा चौराहा, घंटाघर, मोहल्ला कटरा होती हुई बाईपास रोड स्थित फलाहारी आश्रम पर संपन्न हुई। यहां पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने मां दुर्गा के भजन गाए। प्रसाद वितरण किया गया। यहां नवदुर्गा के अंतिम दिन तक हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को शाम सात बजे 31 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ आयोजन, 15 को सुबह आठ बजे कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा आयोजन, रात नौ बजे माता रानी का जागरण होगा। शोभायात्रा में पिंकू उपाध्याय, सत्यप्रकाश वर्मा, अरुणेश सक्सेना, रामबाबू शर्मा, ओमकार वर्मा, संजय वर्मा, रामस्वरूप श्रीवास्तव, गुड्डू गुप्ता आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें