फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में फिर बनेगी सपा सरकार: अरविंद यादव

Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांसद तेजप्रताप यादव ने ग्राम निधि से बनीं दो सीसी सड़कों का लोकार्पण गुरुवार को किया। इसके बाद ग्राम मईखेड़ा में सभा में कहा कि 2017 में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही होगी। 
विज्ञापन


गुरुवार को ग्राम सौज व भौड़ा में सांसद तेजप्रताप यादव ने दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इसके बाद सभा में प्रधान अवधेश यादव ने सांसद तेजप्रताप व एमएलसी अरविंद यादव का स्वागत किया। एमएलसी अरविंद यादव ने कहा कि जितना विकास सपा सरकार ने इस कार्यकाल में कराया है आजादी के बाद कोई सरकार नहीं करा पाई है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का काम बहुत तेजी व गुणवत्ता से चल रहा है। सपा सरकार की एंबुलेंस सेवा की हर व्यक्ति तारीफ कर रहा है। मुख्य अतिथि सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि विपक्षी सिर्फ रोना रो रहे हैं जबकि इस सरकार ने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए तैयार रहें। कार्यक्रम को विधायक ब्रजेश कठेरिया, सुमन दिवाकर, सतीश यादव, मिट्ठूलाल दिवाकर, श्यामकरन शाक्य, मातादीन यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदीप यादव, संतोष यादव, अरुण यादव, रामकृष्ण यादव, वेदप्रकाश यादव, अजीत कुमार, सर्वेंद्र, विक्की, गोपेश, संजू, पंकज, बीटू, सर्वेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदास यादव ने और संचालन अखिलेश यादव ने किया।
फ़ोटो 
      
 
सांसद की पहल पर विकलांगों का नि:शुल्क परीक्षण
किशनी। सांसद तेजप्रताप यादव की पहल पर ब्लॉक सभागार में कानपुर के भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने शिविर लगाकर 115 विकलांगों का परीक्षण किया। यह शिविर सांसद निधि से विकलांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरित करेगा। जांच शिविर के टीम प्रभारी एलआईडीओएन सरकार ने बताया कि 115 विकलांगों का परीक्षण कर लिया गया है। इनको एक माह के अंदर नि:शुल्क उपकरण वितरित कर दिए जाएंगे। टीम में रूपेश शाक्य, राहुल शर्मा, अनंत व ज्ञान सिंह शामिल रहे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव, रामपाल सिंह, बलराम यादव, रमेश यादव, रघुवीर सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें