फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मकान के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव शांति नगर में 25 सितंबर को दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के गांव शांति नगर के रहने वाले विमलेश कुमार ने बताया कि 25 सितंबर की दोपहर खेत में बकरियां चराने के लिए गए थे। घर के अन्य लोग भी खेत पर काम करने के लिए आ गए। चोरों ने ताले तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। दोपहर करीब तीन बजे जब घर लौट कर आए तो देखा कि दरवाजा खुला था, कमरों में सामान अस्त-व्यस्त था। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें