फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों से की बातचीत, शातिरों का खंगाला रिकार्ड

Sat, 04 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बंदियों से की बातचीत, शातिरों का खंगाला रिकार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कारागार पहुंचे डीएम और एसपी ने शनिवार को करीब एक घंटा तक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बात कर हालात का जायजा लिया। वहीं शातिर बंदियों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे मेें अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सचेत हैं। एक सप्ताह में दूसरी बार शनिवार को डीएम चंद्रपाल सिंह और एसपी सुनील कुमार सक्सेना जिला कारागार पहुंचे। करीब एक घंटा तक कारागार का निरीक्षण करने के बाद साथ ही बैरकाें को चेक किया। बंदियों से बातचीत कर जानकारी ली। जेल अधीक्षक और जेलर के साथ के साथ शातिर बंदियों पर निगरानी के लिए बनाए गए रजिस्टर को चेक  किया। किस बंदी से कौन कितनी बार मिलने आया आदि बिंदुओं पर चर्चा कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने महिला बंदियों से भी बातचीत कर सुविधा और शिकायतों के बारे में जानकारी जुटाई। करीब एक घंटा निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई खास कमी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें