फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना: पत्नी पर फेंका खौलता दूध... चीख उठी पीड़िता, बच्चों पर भी करता है क्रूरता

Sun, 13 Oct 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पति ने पत्नी पर खौलता दूध फेंका। इससे वह जल गई। थाने में बताया कि बच्चों पर भी क्रूरता करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
woman demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को थाने पहुंची महिला ने पति की प्रताड़ना की कहानी बताई। बताया कि शराबी पति आए दिन मारता पीटता है। एक दिन उस पर खौलता हुआ दूध उड़ेल दिया। बच्चों को पीटा। घर में खड़ी स्कूटी भी तोड़ डाली। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना का है। यहां की निवासी रीना देवी ने पुलिस को बताया कि पति अरविंद शराब पीने का आदी है और रोजाना शराब पीकर उन्हें और बच्चों को मारता पीटता है। उन्हें व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। 11 अक्तूबर को पति नशे में धुत होकर आया। उसे और बच्चों को पीटा। 

इसके बाद घर में खड़ी स्कूटी को तोड़ दिया। विरोध करने पर उन पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। घर का ताला तोड़ने के बाद उन्हें घर से निकालने लगा। कहा कि झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। जब पुलिस को बुलाया तो आरोपी ने पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें