फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला का कातिल गिरफ्तार, बेरहमी से किया कत्ल; वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम के पास मिली थी लाश

Sun, 13 Oct 2024 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम के पास जिस महिला की लाश मिली, उसका कातिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में तीन माह पूर्व गौरी गोपाल आश्रम के पास हुई महिला की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


12 जुलाई को वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी करने वाले व्यक्ति की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई थी जब पति मजदूरी करने गया था और आश्रम के पास ही खाली जमीन में बनी झोपड़ी में अकेली पत्नी के गले में गमछा डालकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को यतेंद्र उर्फ पट्टा निवासी ग्राम भरतपुरा थाना कुरावली मैनपुरी को चामुंडा मार्ग से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने महिला की गले में गमछे से फंदा लगाकर हत्या की थी।

इस मामले में मृतक महिला के पति ने कोतवाली में बबलू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल और साक्ष्यों में बबलू का घटना में शामिल होना नहीं पाया गया। पुलिस जांच में यतेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि प्यार में असफल होने पर आरोपी ने महिला की हत्या की थी। मृतक महिला आरोपी के गांव में ब्याही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें