फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दहेज में नहीं मिली बुलेट... तो पत्नी पर करने लगा अत्याचार, अब पीटकर भगाया; मामला पहुंचा थाने

Sun, 14 Jul 2024 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दहेज में बुलेट नहीं मिली तो आरोपी पति अपनी पत्नी पर अत्याचार करने लगा। अब पीटकर उसे घर से भगा दिया। मामला थाने पहुंचा है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अतिरिक्त दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता की पिटाई की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके फतेहजंगपुर पहुंची पीड़िता ने परिजन ससुरालीजन की प्रताड़ना के बारे में बताया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी श्रीनिवास ने पुलिस को बताया कि पुत्री नैनसी की शादी 25 नवंबर 2020 को वीकेश निवासी मोहल्ला सम्राट नगर जनपद फिरोजाबाद के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही पति वीकेश, सास लच्छो देवी, ननद खुशबू, देवर विवेक, मध्यस्थ विवेक के मौसा सौदान सिंह निवासी बौर्रा जनपद एटा, विवेक के मामा रोहित निवासी बैवलपुर फिरोजाबाद पुत्री को कम दहेज का ताना देते हुए परेशान करते लगे। 

एक लाख रुपये और बुलेट की मांग करते हुए उसे आए दिन गालियां देते और मारते पीटते हैं। जब पुत्री ने कहा कि उसके पिता मांग पूरी नही कर पाएंगे तो 17 जनवरी 2024 को ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। तभी से पुत्री उनके पास मायके में रह रही है। बिछवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें