फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल का मूल्यांकन हुआ समाप्त

Tue, 12 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। दो केंद्रों पर चल रहे हाईस्कूल का मूल्यांकन मंगलवार को समाप्त हो गया है। वहीं दो केंद्रों पर मात्र 4136 उत्तरपुस्तिकाएं इंटर की शेष रह गई हैं। उप नियंत्रकों का कहना है कि दो से चार दिन में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज पर सोमवार को लगभग 98 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया था। सह उप नियंत्रक एसपी सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर मात्र 2136 कापियां शेष रह गई हैं। इसमें शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और प्राविधिक कला विषय शामिल हैं। गुरुवार तक इनका भी मूल्यांकन पूर्ण कर लिया जाएगा। 
वहीं नरसिंह यादव इंटर कालेज में मात्र इंटर विषय की भौतिक विज्ञान की 2000 कापियां शेष बची हैं। उप नियंत्रक चंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि प्रशिक्षक न होने से मूल्यांकन शेष रह गया है। प्रशिक्षक होते तो आज कार्य समाप्त हो जाता। वहीं नेशनल इंटर कालेज भोगांव में हाईस्कूल की सभी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें