फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दादा ने एक साल के मासूम पौत्र को पिलाई शराब, विरोध पर बहू को घर से निकाला; पति भी देता उन्हीं का साथ

Sun, 19 Nov 2023 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दादा ने एक साल के मासूम पौत्र को शराब पिलाई। विरोध करने पर बहू को घर से निकाल दिया। पति भी घरवालों का साथ देता है। 
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दादा ने अपने एक साल के अबोध पौत्र को शराब पिलाई। शराब पीने के बाद मासूम बेहोश हो गया। जानकारी होने के बाद बहू घबरा गई। विरोध किया तो ससुरालीजन ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के मढ़ी कुसमा खेड़ा निवासी शांती देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई है। शादी के छह माह बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। वह विरोध करती तो उसका सामान फेंकने के साथ ही घर से बाहर निकाल देते हैं। पति भी ससुरालीजन का ही साथ देते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- सीएम पहुंचे मथुरा: बोले- पीएम के आने से पहले जिले को करें प्लास्टिक मुक्त, तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पहले ससुर ने उसके एक साल के पुत्र को जबरन शराब पिला दी। शराब पीने के बाद बेटे की तबीयत बिगड़ गई वह बेहोश हो गया। बेटे की हालत को देख जब विरोध करते हुए शराब पिलाने की वजह पूछी तो उसे घर से निकाल दिया गया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें