उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा ने शोहदे के डर से स्कूल जाना तक बंद कर दिया है। स्कूल आते-जाते आरोपी अश्लील हरकतें करता है। छात्रा को खींच कर ले जाने की कोशिश भी की। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा जब भी स्कूल या कोचिंग जाती है तो आरोपी नीतेश उसका रास्ता घेरता है। छात्रा से अश्लील इशारे करता है। 22 अगस्त को छात्रा जब स्कूल जा रही थी। तभी आरोपी ने उसकी साइकिल जबरदस्ती रोक ली। साइकिल गिरने के बाद आरोपी ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ की।
छात्रा को गोद में उठा कर झाड़ियों में ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद छात्रा इस कदर डर गई कि स्कूल जाना छोड़ दिया। पुत्री की इस हालत से परेशान पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।