फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार होलिका दहन के लिए बुधवार को शाम का समय शुभ है। कारण शाम को इस दिन पूर्णिमा है और गुरुवार को उदय तिथि चैत्र की प्रतिपदा है। इसके चलते उस दिन रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन

पंडित गया प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 22 मार्च को रात 3:18 मिनट के बाद होलिका दहन का मुहूर्त है। इसके चलते उसके बाद ही होलिका दहन हो सकता है। इस दिन चूंकि उदय तिथि में पूर्णिमा नहीं है। इस वर्ष 2016 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 23 मार्च को ही होगा। इस दिन भद्रा समाप्त होने के बाद शाम 6:30 से लेकर रात्रि 8:53 बजे तक होलिका दहन शुभ रहेगा। इस प्रकार बुधवार को 2:22 घंटे तक होलिका दहन किया जा सकेगा। वहीं दिन 24 मार्च उदय तिथि प्रतिपदा की है। इसके चलते इस दिन रंगखेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें