Mainpuri News: नाले चोक होने से सड़कों व घरों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते घरों में कैद रहे लोग
कई जगह हुआ जलभराव
शहर में नाला सफाई न होने के कारण कई जगह जलभराव हुआ। लोगों के विरोध से बचने और जलभराव की समस्या से निजात देन के लिए चेयरमैन संगीता गुप्ता के प्रतिनिधि आलोक गुप्ता नगर पालिका की टीम लेकर मंगलवार की दोपहर बारिश के बीच जगह-जगह चौक हुए नालों को खुलवाने के लिए पहुंचे।
मंडी में जलभराव के कारण भीगी मूंगफली और मक्का
झमाझम बारिश के चलते नवीन गल्ला मंडी में भी आफत देखी गई। कई किसानों की मक्का और मूूंगफली मंडी में खुले में पड़ी हुई थी। बारिश के बाद मंडी परिसर में भी पानी भर गया। पानी भरने के कारण मक्का और मूंगफली भीग गईं। मंडी में इतना पानी भरा हुआ था कि पॉलिथीन डालकर झांकी गई मक्का और मूंगफली नीचे से पानी भरने के कारण पानी में बहते हुए देखे गए। मंडी परिसर में हुए जलभराव से किसान परेशान देखे गए।
यह भी पढ़ेंः- Agra : सिपाही की हत्या के मामले में UP पुलिस ने घर में घुसकर की कार्रवाई, राजस्थान में माफिया की संपत्ति जब्त
धान किसानों ने ली राहत की सांस
झमाझम बारिश से धान की फसल करने वाले किसानों ने राहत महसूस की है। धान की पौध बुवाई और धान की फसल के लिए खेत तैयार करने के लिए यह बारिश काफी लाभकारी है। अब किसान धान की पौध की बुवाई करा सकेंगे तो वहीं धान की रोपाई के लिए अपने खेतों को तैयार करा सकेंगे। हालांकि अगेती मक्का और खेतों में खड़ी उर्द, मूंग की फसल में बारिश से नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। कई जगह खेतों में उर्द की फसल कटी पड़ी हुई थी उसमें नुकसान देखा गया है।