नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने मां द्वारा मनपसंद खाना नहीं बनाने पर तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नाजुक दशा देख उसे सैफई रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी नगरिया निवासी आशुतोष (25) पुत्र घनश्याम ने रविवार की सुबह गुस्से में आकर तेजाब पी लिया। परिवारीजनों के मुताबिक आशुतोष ने मां को मछली पकाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इसी गुस्से में उसने ज्वलनशील पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। तेजाब पीने से हालत बिगड़ती देख परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत सैफई रेफर कर दिया। चिकित्सकाें ने अनुसार युवक की हालत नाजुक है।