फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत जा रहे वृद्ध को बोलेरो ने मारी टक्कर, हो गई मौत

Thu, 02 Nov 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में खेत जा रहे वृद्ध को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वह फसल की रखवाली के लिए खेत जा रहा था।  
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह किसान को मार्ग से गुजर रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वृद्ध कई वर्ष से नगला मांझ में अपनी भतीजी के यहां रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना के वह समय खेत में घुसी गाय भगाने जा रहे थे।

विज्ञापन


चिकनेश बाबू (60) मूल रूप से एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर गांव के रहने वाले हैं। वह कई वर्षों से मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मांझ गांव में ब्याही अपनी भतीजी के यहां रह रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह व़द्ध कल्होर के पास अपने एक रिश्तेदार की दुकान पर खड़ा हुआ था। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: इलाज हुआ साइड... अस्पताल में फार्मासिस्ट ने नर्सों को जमकर पीटा, हंगामे के बाद मुकदमा; अब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय चिकनेश ने एक गाय को खेत में घुसते हुए देखा। वृद्ध गाय को भगाने के लिए भाग कर खेत की ओर जाने लगा। तभी मार्ग से गुजर रही एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच टक्कर मारने वाला चालक बोलेरो लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने चिकनेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें