सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जंगला काट कर शव को फंदे से उतारा। जानकारी मिलने के बाद मृतक की मां निर्मला देवी भी आ गईं। पता चला कि वर्ष 2017 में सुशील की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं जो कि अपने दादा दारी के पास रहते हैं। तीन साल से वह वे पूर्वांचल की रहने वाली सुमन नाम की एक महिला के साथ किराए के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहा था।
शनिवार रात वह ड्यूटी करने के बाद घर आया था। फौती तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता लग सकेगा। उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ेंः- UP: शराब तस्करी का यह तरीका आपको चौंका देगा...लेकिन पुलिस के सामने एक न चली, पकड़ा 15 लाख का माल
पुलिस ने मोहल्ला काजीटोला पहुंच कर सुशील दुबे के शव को फंदे से उतारा। इस दौरान तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रही महिला भी नजर आई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर कार्रवाई शुरू की। इस बीच महिला कहीं चली गई। महिला के अचानक गायब होने के बाद चर्चाएं हो रहीं हैं।