पहला गोल्ड मेडल फॉर द टॉपर इन द एलएलएम इंस्टिट्यूट गोल्ड मेडल नानी-ए-पालकी वाला मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की तरफ से प्राप्त हुआ। जबकि दूसरा गोल्ड मेडल लेट श्री मुसूनुरी बेंकट राम्या मेमोरियल गोल्ड मेडल फॉर द टॉपर इन रिसर्च मैथडस और लीगल राइटिंग इंस्टिट्यूट पुरस्कार मुसूनू डेवलपमेंट फाउंडेशन हैदराबाद फॉर एलएलएम स्टूडेंट के रूप में मिला।
आकांक्षा की मां ममता यादव गृहणी हैं। बड़े भाई अंकित यादव ने हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। आकांक्षा यादव अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य बनाकर यदि मेहनत के साथ किसी भी परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
यह भी पढ़ेंः- रोगी की चिंता इलाज क्या करें: निजी पैथोलॉजी की जांच में निकला मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में सब ठीक
आकांक्षा की सफलता पर डीआईओएस सुधीर कुमार, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र राजपूत, सुमन यादव, विवेक कुमार, एसपी सिंह, अंजना यादव, अरुण यादव, गोविंद सिंह, सुखेंद्र प्रताप सिंह, अंबुज यादव आदि ने बधाई दी है।