नेहरू युवा केंद्र ने जीवन कौशल शिक्षा पर आधारित प्रशिक्षण यूपी सीनियर सेकेंड्री में स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी से ही संसार बढ़ता है। बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलानी चाहिए। बेटियों को भी बेटों के समान अधिकार प्राप्त हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर ने स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए। हम सबको मिलकर भारत स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रशिक्षक मीना बानो ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने से बेटियां भी किसी से पीछे नहीं। इस मौके पर विवेक कुमार, उमेश चंद्र शर्मा, शनि, उवैश खान, फरीन, साहिबा, सपता राजपूत आदि मौजूद रहे।