फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरने पर बैठा दलित परिवार

Mon, 29 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठा दलित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी दलित परिवार कलक्ट्रेट में धरने पर बैठा है। आरोपियों ने तीन दिन पूर्व मारपीट के बाद घर में आग लगा दी थी। तहरीर देने के बाद भी अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने डीएम एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी दलित अतर सिंह का गांव निवासी लोगों से विवाद चल रहा है। 27 मई को आरोपियों ने उसके बच्चों को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस को सूचना दिए जाने से गुस्साए आरोपियों ने अतर सिंह के घर में घुसकर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। घर में आग लगाने के बाद धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो वहां समझौता की बात कह कर पांच घंटे तक बैठाए रखा गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे दलित परिवारीजन धरने पर बैठ गए। डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें