फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छात्रा सहित चार की मौत

Mon, 29 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
हादसों में छात्रा सहित चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्रा समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोगांव और बिछवां में घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। काफी देर तक जब जाम नहीं खुला तो अधिकारियों ने लोगों को समझाया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कन्नौज के गांव कमलपुर निवासी पंकज कुमार (24) स्कूल की छुट्टियों में थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा रिश्तेदारी में आया था। सोमवार दोपहर वह बाइक से भाई शिवम के साथ कस्बा बाजार गया था। वापस लौटते समय गांव के समीप ही ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पंकज और शिवम ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसके चलते सिर में गंभीर चोटें लगने से मौके पर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक जाम के चलते मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गईं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।  
दूसरी घटना थाना बिछवां क्षेत्र में हुई। हादसे में एक हाईस्कूल की छात्रा की मौत हो गई। एटा के थाना सकीट के गांव पीतापुर निवासी नेम सिंह पत्नी रेखा के साथ बाइक से ससुराल बेवर जा रहे थे। दूसरी बाइक भतीजा जितेंद्र चला रहा था। उसके साथ उनकी पुत्री अंजली (16) बैठी हुई थी। फर्दपुर तिराहा के समीप दोनों बाइक आपस में भिड़ गईं। टक्कर लगने से अंजली असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इस बीच पीछे से आ रहा ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

तीसरी घटना थाना बेवर क्षेत्र में हुई। वहां गांव मलिकपुर निवासी अनारकली (55) दोपहर को खेत से लकड़ी लेने गई थी। करीब एक बजे जब वह लकड़ी लेकर घर लौट रही थी। तभी जासमई मलिकपुर मार्ग पर पीछे से आ रही इंडिका कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुघर्टना के बाद कार गड्ढे में फंस गई। दौड़कर घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने कार में सवार तीन युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अखिलेश, आशीष और विमलेश निवासी गांव पचपुखरा थाना बेवर बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी भेजा है।

हादसे में युवक की मौत
 मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव केसोरायपुर निवासी सुमित की जसराना के गांव नगला हंशी के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई। युवक शनिवार सुबह आठ बजे परिवारीजनों को कोई जानकारी दिए बगैर बाइक लेकर निकला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें