साइबर अपराधियों ने पीड़ित के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया। इसके बाद मोबाइल को हैक कर लिया। खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
मैनपुरी के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी एक युवक साइबर ठगी के शिकार हो गया। ठग ने रिमोट एप डाउनलोड कराने के बाद मोबाइल हैक कर लिया और खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी देशबंधु गुप्ता ने बताया कि 6 दिसंबर 2024 को उन्होंने गूगल पर एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का नंबर सर्च किया था। इसके कुछ देर बाद उनके पास फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने इंश्योरेंस से संबंधित बातें की।
इसके बाद उन्हें एक रिमोट एप डाउनलोड करने के लिए कहा। डाउनलोड करने के बाद साइबर ठग ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद खाते से तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद उन्होंने तुरंत ही हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।