फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दंपति पर किया जानलेवा हमला

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। एक बाइक सवार युवक ने अपने साथियों सहित कार से जा रहे दंपति का रास्ता रोककर गाली-गलौच की। मना करने पर तमंचा निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मौके से तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की देर शाम की है। क्षेत्र के ग्राम बसैत निवासी अशोक कुमार पांडेय अपनी पत्नी पूजा के साथ शाम करीब आठ बजे क्षेत्र के गांव असैंधी जा रहे थे। गांव से निकलते ही संपर्क मार्ग पर गांव का ही मनोज तिवारी शराब के नशे में बाइक लिए रास्ते में खड़ा था। अशोक की कार आते ही युवक ने गाली-गलौच शुरू कर दी और अशोक के साथ हाथापाई करने लगा। मनोज तिवारी ने अशोक को कार से उतारने का भी प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर आए मनोज के पिता और एक अज्ञात युवक ने भी गाली-गलौच शुरू कर दी। अशोक के विरोध करने पर मनोज ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में सन्नाटा फैल गया। अशोक ने अपनी पत्नी के साथ किसी प्रकार छुपकर जान बचाई। ग्रामीणों के अनुसार मनोज तिवारी ने तमंचे से एक के बाद एक कई फायर किए जिससे गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग होने पर गांव से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मनोज को एक 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मनोज का साथी और पिता भाग गए। अशोक कुमार पांडेय ने गांव के मनोज तिवारी, उसके पिता नंद किशोर और एक अज्ञात के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मनोज को बुधवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें